
कोरोना वायरस के कारण मार्च में स्थगित हुई राजस्थान विश्वविद्यालय की परीक्षाओं का नया टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। विवि की ओर से स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष का टाइम टेबल विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी की ओर से जारी टाइम टेबल के अनुसार स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 15 जुलाई से शुरू होगी जो 7 सितंबर तक चलेगी। इस दौरान डयू के साथ ही स्नातक में एडिशनल विषय की परीक्षाएं आयोजित होगी।
कोविड -19 के संकट को देखते हुए यूनिवर्सिटी में संक्रमण से बचाव के उपाय करते हुए सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। स्नातक अंतिम वर्ष में कला और वाणिज्य संकाय की परीक्षाएं 15 जुलाई से शुरू होगी जबकि विज्ञान संकाय की परीक्षाएं 16 जुलाई से सुबह 8:00 से 11:00 बजे के बारे में आयोजित होगी।
खास बात यह है कि परीक्षा कक्ष में पहले की तुलना में 40 फीसदी परीक्षार्थियों को ही बैठाया जाएगा साथ ही इनमें 2 गज की दूरी के नियम का भी पालन करवाया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा कक्ष में दो निरीक्षक की जगह एक ही निरीक्षक की ड्यूटी लगाई जायेगी है। परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों, शिक्षक और कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से मास्क पहन कर आना होगा। परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी पहली पारी सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक दूसरी पारी 2:00 से 5:00 तक आयोजित होगी। दोनों ही पारियों के बीच परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज भी किया जाएगा। वही सभी स्टूडेंट्स को भी परीक्षा केंद्र पर मास्क और खुद का सैनिटाइजर लाना अनिवार्य किया गया है। यूजी और पीजी फाइनल को मिलाकर कुल 1,70000 स्टूडेंट्स परीक्षा में पंजीकृत है जिसमें यूजी फाइनल ईयर के 1,20000 तो वहीं पीजी फाइनल ईयर के 50,000 स्टूडेंट्स पंजीकृत है। कॉमर्स संकाय की परीक्षाएं अगस्त के पहले सप्ताह, विज्ञान संकाय की परीक्षा दूसरे सप्ताह और कला संकाय की परीक्षाएं अगस्त में तीसरे सप्ताह तक संपन्न करवाने की परीक्षा योजना बनाई गई है।
0 Comments