13 जुलाई से 19 जुलाई 2020 : देखें, पैसों और कर‍ियर के मामले में क‍ितना साथ देगा यह हफ्ता?

साप्‍ताहिक आर्थिक राशिफल 13 जुलाई से 19 जुलाई 2020 : देखें, पैसों और कर‍ियर के मामले में क‍ितना साथ देगा यह हफ्ता?

मेष:कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना हो तो क‍िसी की राय जरूर ले लें। अन्‍यथा नुकसान भी हो सकता है। कोई समस्‍या हो तो बातचीत के जर‍िए हल न‍िकालने की कोश‍िश करें। आर्थिक मामलों में आपको काफ़ी लोगों से बातचीत करनी पड़ सकती है।

वृषभ: आर्थिक मामलों में यह समय आपके लिए काफ़ी अनुकूल स्थित‍ियां बनाता जाएगा एवं धन वृद्धि के शुभ संयोग भी बनेंगे। कार्य संबंधी यात्राएं सोच-समझकर ही करें। व्‍यवसाय में इस समय अनायास अवरोध उत्पन्न हो सकते हैं। हालांक‍ि सप्ताह के अंत में कोई खुशखबरी भी मिल सकती है।

मिथुन:
कार्यक्षेत्र में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे एवं आपके दृष्टिकोण को सराहा जाएगा। आर्थिक मामलों में समय प्रतिकूल हो सकता है। इसलिए इस समय कोई भी नया निवेश ना करें तो बेहतर होगा। यात्राओं से भी आपको विशेष सफलता प्राप्त हो सकती है। आर्थिक मामलों में व्यय अधिक रहेंगे।

कर्क:आर्थिक मसले तभी सुदृढ़ होंगे जब आप थोड़ा बहुत दान पुण्य करेंगे। कार्यक्षेत्र में बेचैनी बढ़ सकती है। कार्य संबंधी यात्राओं को इस समय टाल देने में ही आपकी भलाई है। लेक‍िन जरूरी हो तो ईश्‍वर का स्‍मरण करके ही न‍िकलें। सप्ताह के अंत में स्थितियां आपके अनुकूल होती जाएंगी। हालांक‍ि आपकी अपेक्षाओं से अभी भी कमतर ही रहेंगी।

सिंह:
आर्थिक धन वृद्धि के शुभ संयोग बन रहे हैं एवं अपने निवेशों द्वारा इस सप्ताह आप जीवन में काफ़ी सफलता हासिल करेंगे। सोच-समझ कर की गयी यात्राएं आपके लिए शुभ परिस्थितियां बनाएंगी। इससे आपको सफलता म‍िलने का योग है। कार्यक्षेत्र में ग़लतफ़हमी की वजह से इस समय तकलीफ़ बढ़ सकती हैं।

कन्या:इस सप्ताह धन संबंधी वृद्धिकारक स्थितियां बनती जाएंगी एवं सुख-समृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे। इस मामले में आपको इस सप्ताह काफ़ी अवसर भी प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में भी शनै-शनै उन्नति होती जाएगी। कोई पितृतुल्य व्यक्ति आगे बढ़कर आपकी मदद कर सकता है। सप्ताह के अंत में समय प्रतिकूल रह सकता है।

तुला:आर्थिक धन वृद्धि के शुभ संयोग इस सप्ताह से बनने लगेंगे एवं सुख-समृद्धि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल स्थितियां बढ़ सकती हैं एवं कार्यों को इस समय पूरा करने में आलस्य का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर मन परेशान हो सकता है। रुपए-पैसे के मामले में भी सतर्क रहें। इस सप्‍ताह खर्चे अध‍िक होंगे। लेकिन जल्‍दी ही धन संचयन का भी योग बनेगा।

वृश्चिक:आर्थिक मामलों में समय काफ़ी अनुकूल है एवं अपने निवेशों द्वारा सफलता हासिल करेंगे। कार्यक्षेत्र में अहं के टकराव बढ़ सकते हैं एवं समय कष्टकारी रहेगा। इस समय व्‍यवसाय के मसलों को लेकर भी मन में काफ़ी तनाव बढ़ सकते हैं। निवेश संबंधी मामलों में थोड़ा सूझबूझ के साथ निर्णय लें।

धनु:धन वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे एवं सुख समृद्धि भी प्राप्त होगी। इस मामले में किसी ऐसे व्यक्ति की आपको मदद प्राप्त हो सकती है जिनकी आर्थिक मामलों में समझ अच्छी है। कार्यक्षेत्र में इस समाय मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। परिवार के किसी युवा सदस्‍य की नौकरी लगने का योग बन रहा है। किसी व्‍यापार में भी निवेश कर सकते हैं।

मकर:कार्यक्षेत्र में उन्नति के काफ़ी मौक़े आपको इस समय प्राप्त होते जाएंगे। रचनात्मक कार्यों द्वारा भी उन्नति प्राप्त होगी। आर्थिक मामलों में भी आपको सफलता प्राप्त होगी एवं धन वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे। कहीं से रुका हुआ धन भी वापस प्राप्त कर सकते हैं। रुपए-पैसों के मामले में यह सप्‍ताह आपके लिए थोड़ा ज्‍यादा खर्चीला होगा।

कुंभ:कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक मामलों में इस समय व्यय अधिक रहेंगे। । यात्राओं द्वारा सफलता हासिल करेंगे। भूमि-भवन में निवेश करने से पहले उस संबंध में पूरी जानकारी कर लें। किसी की मदद से आपको अचानक धन लाभ होगा।

मीन:आर्थिक मामलों के लिए भी यह समय उचित है एवं निवेशों द्वारा धन वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे। लेक‍िन क‍िसी जानकार की राय लेनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में भी उन्नति होगी लेकिन आपकी अपेक्षाओं से कमतर ही रहेगी। सप्ताह के अंत में थोड़ा सा रिस्क लेकर निर्णय लेने की आवश्यकता है।

Post a Comment

0 Comments