कोरोनावायरस के बीच दक्षिण अफ्रीका में सॉलिडैरिटी कप के तहत एक्सपेरिमेंटल मैच खेला गया। 36 ओवर के मैच में थ्रीटीसी फॉर्मेट के तहत तीन टीमें एक साथ खेलीं। मैच में 18-18 ओवर के दो हाफ टाइम रहे। इसमें हर एक टीम को दोनों हाफ में 6-6 ओवर खेलना था।
एबी डिविलियर्स की टीम ईगल्स ने 12 ओवर में सबसे ज्यादा 160 रन बनाकर गोल्ड मेडल जीता। वहीं, टेम्बा बवुमा की टीम काइट्स 138 रन कर सिल्वर मेडल जीत सकी, जबकि रीजा हैंडिक्स की कप्तानी वाली किंगफिशर्स टीम को 113 रन बनाकर ब्रॉन्ज से ही संतोष करना पड़ा।
पहला हाफ
किंगफिशर्स का स्कोर 56/2: ड्रॉ के आधार पर पहले मुकाबले में किंगफिशर्स ने बल्लेबाजी की। टीम ने 6 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 56 रन बनाए। पारी में जानेमन मलान ने 16 बॉल पर 31 और कप्तान रीजा हैंड्रिक्स ने 16 ही गेंद पर 20 रन की पारी खेली, जबकि टेम्बा बावुमा और एनरिक नोर्त्जे को 1-1 विकेट मिला।
ईगल्स का स्कोर 66/1: दूसरे मुकाबले में किंगफिशर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। इस मैच में एबी डिविलियर्स की टीम ईगल्स ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 66 रन बनाए। टीम के लिए एडेन मार्कराम ने 23 बॉल पर 47 रन की पारी खेली। अकेला विकेट ग्लेंटन स्टुअरमैन ने लिया। उन्होंने रैसी वान डे डुसेन को 8 रन पर बोल्ड किया।
काइट्स का स्कोर 58/1: तीसरे मैच में काइट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम का ईगल्स के खिलाफ 6 ओवर में 1 विकेट गंवाकर 58 रन का स्कोर बनाया। जेजे स्मट्स ने 19 बॉल पर सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। अकेला विकेट एंडिल फेहलुकवायो ने लिया। उनकी बॉल पर रेयान रिकेल्टन 10 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए।
दूसरा हाफ
ईगल्स का 12 ओवर में कुल स्कोर 160/4: पहले हाफ में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने के कारण ईगल्स के दूसरे हाफ में पहले बल्लेबाजी का मौका मिला। टीम ने 3 विकेट पर 94 रन बनाए। इस लिहाज से कुल 12 ओवर में ईगल्स का कुल स्कोर 4 विकेट पर 160 रन हो गया। टीम के लिए दोनों हाफ में मिलाकर एबी डिविलियर्स ने 61 और एडेन मार्कराम ने 70 रन की पारी खेली।
काइट्स का 12 ओवर में कुल स्कोर 138/3: टेम्बा बवुमा की टीम काइट्स को गोल्ड मेडल जीतने के लिए 160 रन चाहिए थे, लेकिन वह 12 ओवर में 3 विकेट पर 138 रन ही बना सकी। टीम के लिए ड्वेन प्रिटोरियस ने 50 और जे जे स्मट्स ने 48 रन बनाए।
किंगफिशर्स का 12 ओवर में कुल स्कोर 113/5: किंगफिशर्स टीम दूसरे हाफ में 6 ओवर में 3 विकेट पर 57 रन बनाए। इस लिहाज से टीम 12 ओवर में सिर्फ 113 रन ही बना सकी। वह मेडल की रेस में तीसरे नंबर पर रही और उसे ब्रॉन्ज से ही संतोष करना पड़ेगा।
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका का ब्लैक लाइव्स मैटर मूवमेंट को सपोर्ट

आज नेल्सन मंडेला का भी दिन है। ऐसे में क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका बोर्ड (सीएसए) ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘‘खेल में दुनिया बदलने की ताकत है। उसमें इंस्पायर करने वाली शक्ति है। इसमें वह ताकत है, जो लोगों को एक तरीके से एकजुट रखती है। यह ताकत बहुत कम लोगों में होती है।’’ यह बात मंडेला ने ही कही थी। सीएसए ने रंगभेद के खिलाफ ब्लैक लाइव्स मैटर मूवमेंट का सपोर्ट किया। साथ ही कैप्शन में हैशटैग के साथ ब्लैक लाइव्स मैटर भी लिखा।
रबाडा और डी कॉक ने नाम वापस लिया, बवुमा को काइट्स की कप्तानी
पहले किंगफिशर्स की कप्तानी कैगिसो रबाडा करने वाले थे, लेकिन पारिवारिक वजहों से वह यह मैच नहीं खेले। ईगल्स के सिसांडा मगाला भी परिवारिक सदस्य की मौत की वजह से इसमें हिस्सा नहीं खेले। इसके अलावा क्रिस मॉरिस ने भी अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद क्विंटन डी कॉक भी मैच से ठीक पहले टूर्नामेंट से हट गए थे।
रबाडा की जगह पूर्व तेज गेंदबाज मखाया एंटिनी के बेटे थांडो एंटिनी किंगफिशर्स टीम का हिस्सा बनाया गया। मगाला की जगह बोर्न फॉरट्यूइन ईगल्स की तरफ से खेले। जबकि काइट्स टीम की कमान क्विंटन डी कॉक की जगह टेम्बा बवुमा को सौंपी गई।
स्पॉन्सरशिप से मिला पैसा हार्डशिप फंड में डाला जाएगा
तीनों टीमों को स्पॉन्सरशिप से हासिल होने वाला पैसा क्रिकेटर्स के लिए बनाए गए हार्डशिप फंड में डाला जाएगा। इससे उन क्रिकेटर्स की मदद की जाएगी, जो कोरोना से प्रभावित हुए हैं।
सॉलिडैरिटी कप के नियम
8-8 खिलाड़ियों की तीन टीमों के बीच 36 ओवर का एक मैच खेला गया। मैच में 18-18 ओवर के दो हाफ हुए।
एक टीम को दोनों हाफ में 6-6 ओवर बल्लेबाजी करनी थी।
कौन सी टीमों के बीच पहला, दूसरा और तीसरा मैच होना है, इसके लिए ड्रॉ निकाला गया।
सेकेंड हाफ में, उसी टीम ने पहले बल्लेबाजी की, जिसने पहले हाफ में सबसे ज्यादा रन बनाए थे।
गेंदबाजी करने वाली हर टीम ने अलग-अलग नई गेंद से ही 12 ओवर गेंदबाजी कराए।
एक गेंदबाज को मैच में अधिकतम तीन ओवर फेंकने की इजाजत थी।
7 विकेट गिरने के बाद 8वां बल्लेबाज अकेले बल्लेबाजी कर सकता था। उसे सिर्फ ईवन नंबर (2,4,6) में ही रन बनाने की इजाजत थी।
7 विकेट पहले हाफ में गिरने पर टीम की बल्लेबाजी रोक दी जाती। अगले हॉफ में 8वां बल्लेबाज अकेले फिर से पारी की शुरुआत करता।
दोनों हाफ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम विजेता हुई, उसे गोल्ड मेडल गया।
जबकि दूसरी टीम को सिल्वर और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम को ब्रॉन्ज मेडल मिला।
यदि गोल्ड के लिए मैच टाई होता, तो सुपर ओवर से विजेता का फैसला होता, लेकिन सिल्वर के लिए टाई होने पर दोनों टीमें अवॉर्ड शेयर करतीं।
तीनों टीमें
ईगल्स: एबी डिविलियर्स (कप्तान), एडेन मार्कराम, लुंगी एनगिडी, एंडिल फेहलुकवायो, रैसी वान डे डुसेन, जूनियर डाला, काइल वर्नेन, ब्योर्न फॉरट्यूइन।
किंगफिशर्स: रीजा हेंडिक्स (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, फाफ डु प्लेसिस, थांडो एंटिनी, तबरेज शम्सी, जानेमैन मलान, ग्लेंटन स्टुअरमैन, जेराल़्ड कोएटजी।
काइट्स: टेम्बा बवुमा (कप्तान), डेविड मिलर, रेयान रिकेल्टन, एनरिक नोर्त्जे, ड्वेन प्रीटोरियस, बेयूरन हैंड्रिक्स, जेजे स्मट्स, लूथो सिपामला।
0 Comments