इन 10 फिल्मों ने लंबे समय तक किया था सिनेमाघरों में राज, नंबर एक 24 साल से चल रही है

बॉलीवुड में बहुत सारी ऐसी फिल्में बनी है जिन्हें दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया है. आज इस लेख में हम आपको बॉलीवुड की 10 ऐसी ही फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें दर्शकों ने जबरदस्त तरीके से पसंद किया जिस वजह से ये फिल्में लंबे समय तक सिनेमाघरों में चलती रही.

आइए जान लेते हैं कौन सी है बॉलीवुड की 10 फिल्में जो सबसे लंबे समय तक सिनेमाघरों में चली है.

इन 10 फिल्मों ने लंबे समय तक किया था सिनेमाघरों में राज, नंबर एक 24 साल से चल रही है

10.मोहब्बतें - अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान स्टारर फिल्म मोहब्बतें 27 अक्टूबर 2000 को रिलीज हुई थी. यह फिल्म सिनेमाघरों में एक साल तक चली थी.

9.कहो ना प्यार है - अभिनेता ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की फिल्म फिल्म कहो ना प्यार है 14 जनवरी 2000 को रिलीज हुई थी. यह फिल्म भी सिनेमाघरों में एक साल तक चली थी.

8. राजा हिंदुस्तानी - फिल्म राजा हिंदुस्तानी 15 नवंबर सन 1996 को रिलीज हुई थी. यह फिल्म भी सिनेमाघरों में एक साल तक चली थी. आपको बता दें कि इस फिल्म में अभिनेता आमिर खान और करिश्मा कपूर ने बेहतरीन अभिनय किया था.

7. हम आपके हैं कौन - फिल्म हम आपके हैं कौन 5 अगस्त सन 1994 को रिलीज हुई थी. यह फिल्म सिनेमाघरों में एक साल तक चली थी. यह फिल्म अभिनेता सलमान खान और माधुरी दीक्षित के अभिनय करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है.



6. मैंने प्यार किया - फिल्म मैने प्यार किया 29 दिसंबर सन 1989 को रिलीज हुई थी. यह फिल्म भी सिनेमाघरों में एक साल तक चली थी. आपको बताना चाहेंगे कि इस फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया था.

5. बरसात - फिल्म बरसात 21 अप्रैल 1949 को रिलीज हुई थी. यह फिल्म सिनेमाघरों में 2 साल तक चली थी. इस फिल्म में अभिनेता राज कपूर और नरगिस मुख्य भूमिका में थे.

4. किस्मत - सन 1943 को रिलीज हुई फिल्म किस्मत सिनेमाघरों में 3 साल तक चली थी.

3. मुगल-ए-आजम - मुग़ल-ए-आज़म भी सिनेमाघरों में 3 साल तक चली थी. यह फिल्म 5 अगस्त 1960 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अभिनेता दिलीप कुमार, मधुबाला और पृथ्वीराज कपूर मुख्य भूमिका में थे.

2. शोले - फिल्म शोले 15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई थी. यह फिल्म लगभग 5 साल तक सिनेमाघरों में चली थी. इस फिल्म में अभिनेता अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की जोड़ी को जय और वीरू के रूप में दर्शकों ने काफी पसंद किया था.



1. दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे - फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे 20 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई थी. आपको यह जानकर बड़ी हैरानी होगी कि मुंबई के मराठा मंदिर सिनेमा में इस फिल्म को पिछले 24 साल से लगातार दिखाया जा रहा है. वहां अभी भी हर रोज सुबह एक शो इस फिल्म का चलता है. यह फिल्म अभिनेता शाहरुख खान और काजोल के अभिनय करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में शामिल है.

Post a Comment

0 Comments