आर्थिक राशिफल 03 जुलाई 2020: कुंभ राशि वालों के बन सकते हैं काम, मकर वाले रहें सावधान

आर्थिक राशिफल 03 जुलाई 2020: वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में बहुत लाभ या सुधार की अपेक्षा नहीं की जा सकती है. लेकिन किसी महिला के सहयोग द्वारा आपकी लाभ की परिस्थिति बनेगी. राशि के अनुसार जानिए शुक्रवार का आर्थिक राशिफल.

आर्थिक राशिफल 03 जुलाई 2020: कुंभ राशि वालों के बन सकते हैं काम, मकर वाले रहें सावधान

मेष राशि

धन की परिस्थिति में किसी प्रकार का सुधार नहीं नजर आ रहा है. लेकिन निवेश में सही निर्णय करेंगे तो आपके लिए बहुत शानदार रहेगा.

वृषभ राशि

आपके आर्थिक स्थिति में बहुत लाभ या सुधार की अपेक्षा नहीं की जा सकती है. लेकिन किसी महिला के सहयोग द्वारा आपकी लाभ की परिस्थिति बनेगी.

मिथुन राशि

इस समय आपके पास धन आ तो रहा है लेकिन खर्चे भी उतने ही हो रहे हैं. वाणी द्वारा अपनी आर्थिक समस्या को न बढ़ाएं.

कर्क राशि

धन की परिस्थिति बहुत खास नजर नहीं आ रही है. आपके जीवन में लाभ की स्थिति बन रही है. लेकिन फिलहाल आपको पहले से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी.

सिंह राशि

आर्थिक मामलों में आपको आराम मिलेगा. कई चीजों में आप निर्णय सटीक लें तो बेहतर रहेगा.

कन्या राशि

घर परिवार द्वारा आर्थिक सम्पूर्णता मिलेगी. पिता या माता द्वारा आपको आर्थिक सहायता मिलेगी.

तुला राशि

आर्थिक परिस्थिति में सुधार के योग नजर आ रहे हैं. भूमि द्वारा लाभ मिलेगा. भूमि-भवन का सुख प्राप्त होगा.

वृश्चिक राशि

आर्थिक रूप से आपको पिता-माता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. वहीं, आपके कार्यों को सराहा जाएगा.

धनु राशि

आपके लिए पहले से बेहतर परिस्थिति रहेगी. कई रुके हुए काम धीरे धीरे पटरी पर आते दिख रहे हैं.

मकर राशि

आर्थिक परिस्थिति में बहुत ज्यादा सुधार नजर नहीं आ रहा. छोटे-छोटे मामलों को लेकर आपको थोड़ा सा सावधान रहना है.

कुंभ राशि

आर्थिक परिस्थितियां पहली जैसी थीं उससे बेहतर होती हुई नजर आ रही हैं. आपके काम बनते दिख रहे हैं.

मीन राशि
आर्थिक परिस्थिति में लाभ लाने के लिए आप प्रयासरत तो बहुत हैं लेकिन कहीं न कहीं बोझिल भी महसूस कर रहे हैं.

Post a Comment

0 Comments