टैरो राशिफल 03 जुलाई 2020: इन 5 राशि के लोगों के लिए आज खास दिन, कर्क राशि वाले रहेंगे बेचैन

टैरो राशिफल 03 जुलाई 2020: कर्क राशि के लोगों को छोटी छोटी चीजों को लेकर बेचैनी हो सकती है. आर्थिक संकट भी सता सकता है. आज के दिन कार्य सुलझाने के लिए अधिक मेहनत लगेगी. राशि के अनुसार जानिए शुक्रवार का टैरो राशिफल.



1- मेष राशि

आज के दिन आपको मानसिक तनाव घेरकर रखेगा. किसी चीज को लेकर आप बहुत परेशान हो सकते हैं. कई चीज़ें आपके जीवन में आज के दिन बिखरती हुई नज़र आएंगी.

2- वृषभ राशि

आज के दिन आप पर अलग से तनाव हावी रहेगा. कोई भी कार्य करने के लिए आपको प्रयास लगाने पड़ेंगे. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें.

3- मिथुन राशि

आर्थिक मामलों में आपको थोड़ी सी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. धन से जुड़ी चिंता आपको सता सकती है. कही पैसे फंसते हुए नज़र आ रहे हैं.

4- कर्क राशि


छोटी छोटी चीजों को लेकर आपको बेचैनी हो सकती है. आर्थिक संकट भी सता सकता है. आज के दिन कार्य सुलझाने के लिए अधिक मेहनत लगेगी.

5- सिंह राशि

मेहनत बहुत कर रहे हैं लेकिन आपका आपको मनचाहा परिणाम नहीं मिल रहा है. आज के दिन ये आपकी परेशानी का कारण बनेगा. कहीं न कहीं आपको सही दिशा निर्धारित करनी पड़ेगी.

6- कन्या राशि

आर्थिक तौर पर आपका आज का दिन अच्छा जाएगा. कहीं न कहीं धन लाभ नज़र आ रहा है. बहुत दिनों से अटका हुआ पैसा भी मिलेगा.

7- तुला राशि

बहुत दिनों से किसी प्रस्ताव का इंतज़ार कर रहे थे तो समझ लीजिए उसे पाने का दिन आ गया है. आज के दिन एक ऐसा प्रस्ताव मिलेगा जो कि आपके दिन को और बेहतर बनाएगा.

8- वृश्चिक राशि

आज के दिन आपके मनचाहे कार्य पूर्ण होंगे. किसी न किसी बात को लेकर आपको ख़ुशी मनाने का मौक़ा मिलेगा. आपमें से जो लोग अविवाहित हैं, उनके विवाह तक बात जाएगी.

9- धनु राशि

किसी भी चीज को लेकर एक अनिर्णयता की स्थिति बनी रहेगी. कोई भी परिणाम आज के दिन आपके सामने प्रत्यक्ष नहीं आएगा. सामान्य सा दिन नज़र आ रहा है. स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें.

10- मकर राशि

मानसिक तौर पर आप विचलित हो सकते हैं. लेकिन आध्यात्मिक तौर पर आज का दिन आपको आगे बढ़ाएगा. अध्यात्म की तरफ आपकी रुचि भी बढ़ेगी.

11- कुंभ राशि

बहुत दिनों से किसी प्रस्ताव का इंतज़ार कर रहे थे तो आज आपको एक नया प्रस्ताव मिलेगा. साथ ही रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे. आर्थिक मामले में आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा.

12- मीन राशि

जीवन में आज के दिन भरपूर रोमांस रहेगा. प्रेम से जुड़े हुए मामलों में आपको सफलता मिलेगी. जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. सहयोगियों का सहयोग आपको आगे बढ़ाएगा.

Post a Comment

0 Comments