आईपीएल में बिना विदेशी खिलाड़ियों के कुछ ऐसी नजर आएगी चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन

विश्व इस समय कोरोना वायरस से जूझ रहा है. जिसके कारण खेल जगत भी बहुत प्रभावित है. लंबे समय से कोई क्रिकेट मैच नहीं खेला गया है. आईपीएल 2020 को भी इसी वजह से अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित किया हुआ है. अब इस टूर्नामेंट के आयोजित होने की उम्मीद बढ़ रही है.

आईपीएल यदि इस साल खेला गया तो बहुत कम उम्मीद है कि विदेशी खिलाड़ी इस लीग में खेलते हुए नजर आयेंगे. ऐसे मौके पर सभी टीमों को अपने भारतीय खिलाड़ियों को मिलाकर प्लेइंग इलेवन बनानी होगी. महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को भी बिना विदेशी खिलाड़ियों के खेलना होगा.

आज हम आपको बताएँगे की यदि आईपीएल बिना विदेशी खिलाड़ियों के खेला गया तो टीम की प्लेइंग इलेवन क्या होने वाली हैं. इस टीम में हालाँकि अच्छे भारतीय खिलाड़ी मौजूद हैं. जिसमें कई खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए भी खेल चुके हैं. जबकि कुछ भारत के लिए आगे खेल सकते हैं.

1. अंबाती रायडू

आईपीएल में बिना विदेशी खिलाड़ियों के कुछ ऐसी नजर आएगी चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन

आईपीएल में बिना विदेशी खिलाड़ियों के कुछ ऐसी नजर आएगी चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन
सलामी बल्लेबाज के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए एक बार फिर से अंबाती रायडू नजर आयेंगे. जिन्होंने 2018 में बहुत अच्छा किया था. पिछला सीजन उनका उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था. लेकिन इस बार उन्हें अपनी टीम के उम्मीदों पर जरुर खरा उतरना पड़ेगा.

ने अब तक आईपीएल में 147 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 28.7 के औसत से 3300 रन बनाये हैं. जिसमें आपको बता दें की 1 शतक और 18 अर्धशतक शामिल है. इस बीच अंबाती रायडू का स्ट्राइक रेट 125.95 का रहा है. जबकि आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर अब तक 100 रनों का है.

रायडू अब टीम के लिए बहुत ज्यादा अहम रहेंगे. उनका अच्छा प्रदर्शन बताएगा की इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का भविष्य क्या है. अंबाती रायडू को पॉवरप्ले के दौरान बड़े शॉट खेलने होंगे. जिससे उनकी टीम को बड़ा स्कोर बनाने में भी मदद मिलेगी.

Post a Comment

0 Comments