
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद पुलिस ने शुरूआती कार्यवाई करते हुए इसे आत्महत्या का केस बताया था, इसके बाद जब पहली पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आई तब भी उसमें यह सुसाइड का केस था लेकिन इसके बाद भी लोगों को और सुशांत के फैंस को इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा था कि सुशांत ने आत्महत्या की है.
लेकिन अब मुंबई पुलिस ने अपनी अंतिम और फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट सबके सामने रखी है. इस रिपोर्ट में सुशांत के निधन से जुड़ी कुछ बातें सामने आई हैं.
इस रिपोर्ट के अनुसार, सुशांत ने फांसी लगा कर ही अपनी जान दी थी. उनकी मौत दम घुटने की वजह से ही हुई थी. ये रिपोर्ट इसलिए भी ज्यादा मान्य है क्योंकि इस पर 5 डॉक्टर्स ने अपनी साइन किए हैं और इस रिपोर्ट को बनाते हुए काफी ज्यादा समय लेकर जांच की गई है. जबकि शुरूआती रिपोर्ट पर 3 डॉक्टर्स के साइन थे. वहीँ पुलिस ने बताया है कि अभी भी सुशांत के विसरा वाले घर को केमिकल जांच के लिए संभाल के रखा गया है.
इस फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि सुशांत के शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं थी. उनके नाख़ून भी एक दम साफ़ थे. रिपोर्ट में सुशांत की मौत की वजह सुसाइड ही बताई गई है. अब इस रिपोट के बाद उनकी मौत को लेकर सवाल खड़े नहीं किए जा सकते.
वहीँ, पुलिस ने बताया है कि सुशांत की मौत को उनकी पूर्व मैनेजर की मौत से जोड़ कर देखा जा रहा था जो गलत है क्योंकि उनकी मैनेजर की उनसे सिर्फ एक बार ही मुलाकात हुई थी. इसलिए उनका कनेक्शन जोड़ना बेकार की बात है.
इसके साथ ही पुलिस ने उन मीडिया और वेबसाइट पर भी गुस्सा जाहिर किया है जो सुशांत की मौत को लेकर अपनी खुद की नयी कहानी रच रहे थे. वहीँ पुलिस ने इस पूरी कार्यवाई के दौरान सुशांत से जुड़े 23 लोगों से पूछताछ की. इसमें सभी सुशांत के दोस्त, मैनेजर और काफी करीबी रहे हैं.
0 Comments