बिजली विभाग के ऑफिस में घुसा भूत, हिलते हुए चेयर का वीडियो हुआ वायरल

बिजली विभाग के ऑफिस में घुसा भूत, हिलते हुए चेयर का वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। वैसे तो विज्ञान भूत-प्रेत जैसी चीजों को नहीं मानता है, लेकिन भारत में आज भी ऐसे अंधविश्वासों पर यकीन किया जाता है। तभी झारखंड के धनबाद (Dhanbad) से एक अजीबो-गरीब घटना सुनने में आई। बतया जाता है कि यहां के एक बिजली सब स्टेशन (Power Sub Station) में रखी कुर्सी (Ghost On Chair) अपने आप हिलने लगी। इससे लोग दहशत में आ गए। उन्होंने इसे भूत का कारनामा करार दे दिया। कुर्सी के हिलने का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

मामला धनबाद के गोधर स्थित बिजली सबस्टेशन का है। बताया जाता है कि वहां रखी एक प्लास्टिक की कुर्सी अपने आप हिलने लगती है। इतना ही नहीं चेयर धीरे—धीरे आगे भी खिसकने लगती है। ये देखकर वहां मौजूद लोगों के होश उड़ जाते हैं। किसी स्थानीय ने घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। जो इस वक्त वायरल हो रहा है। लोगों का मानना है कि भूत की वजह से कुर्सी अपने आप हिल रही थी। घटना से इलाके में दहशत का महौल है।

इस सिलसिले में सब स्टेशन के कर्मचारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले वहां के एक कर्मचारी की मौत हो गई थी। इसके बाद जब कुर्सी हिलने की घटना सामने आई तो सभी कर्मचारी डर गए थे। हालांकि इस बारे में बिजली विभाग के जीएम का कहना है कि ये महज एक अफवाह है। आज के जमाने में भूत-प्रेत पर यकीन रखना संभव नहीं है। वैसे मामले की जांच की जा रही है और कर्मचारियों की सुरक्षा का ध्यान रखना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

मालूम हो कि कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश के झांसी (Jhansi) स्थित कांशीराम पार्क (kansiram park jhansi) का भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया था। जिसमें एक ओपन जिम में रखी मशीनों के अचानक हिलने की बात सामने आई थी। लोग इसे भूतों से जोड़ कर देख रहे थे। वीडियो के वायरल होने पर पुलिस भूत को पकड़ने और मामले की जांच के लिए पार्क पहुंची थी।

Post a Comment

0 Comments