
गर्मियों में तेज धुप और धूल भरी हवा के कारन त्वचा बेजान हो जाती है। इसलिए त्वचा की देखभाल करना ज्यादा जरुरी हो जाता है। तेज धुप और गर्मी की वजह से त्वचा को नुकसान पहुँचता है।इसलिए आपको गर्मियों में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। आपको अपने रुटीन में कुछ आदते अपनानी होगी जिससे आपकी स्किन को दिनभर फ्रेश और सेफ रख सकते है। जब भी बहार जाओ चहरे को ढक कर जाना चाहिए। गर्मियों में तैलीय त्वचा ओर तैलीय हो जाती है और शुष्क त्वचा रूखी और खुरदुरी हो जाती है और मुंहासे भी आपका साथ नहीं छोड़ते है।

गर्मियों में करें घरेलु उपाय:-
गुलाब जल, नींबू, खीरा और दही को मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा में ताजगी बनी रहती है। आप साथ में गर्मियों में सूर्य की किरणों से होने वाले दुष्प्रभावों से भी बचोगे।
आप दूध में शहद की कुछ बुँदे डाले ओर इसे स्किन पर लगाए फिर 10 मिनट बाद ठन्डे पानी से धो लें। आप यह प्रयोग नॉर्मल और ड्राई स्किन दोनों में कर सकते है।
शहद का लेप चहरे पर लगाकर 15 मिनट तक लगा रहने दे और फिर साफ धो लें इससे स्किन पर तेज धुप का असर नहीं होगा ।
आप 50ml गुलाब जल ले और उसमे एक चम्मच ग्लिसरीन डाले। इस मिश्रण को मिलकर एक बोतल में डाल ले फिर चहरे पर लगाए। इसको लगाने से स्किन नाम रहेगी और ताजगी का अहसास होगा। ये ऑयली स्किन वालो के लिए लाभकारी है।
गर्मियों मुल्तानी मिटटी को गुलाब जल में मिलाकर लगाए और इसे 15 से 20 मिनट तक लगाकर रखे। इसके बाद ठन्डे पानी से धो ले।
0 Comments