वेस्टइंडीज के खिलाफ जो रूट नहीं खेलेंगे पहला टेस्ट मैच, यह खिलाड़ी होगा कप्तान

वेस्टइंडीज की टीम को जून में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी थी, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इस सीरीज को जुलाई में आयोजित कराने का फैसला किया गया है. सीरीज का पहला टेस्ट मैच 8 से 12 जुलाई के बीच साउथम्प्टन में खेला जाएगा. सीरीज का दूसरा टेस्ट 16 से 20 जुलाई के बीच मैनचेस्टर में खेला जाएगा. वहीं सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 24 जुलाई से 28 जुलाई के बीच खेला जाएगा.
मार्च के दूसरे सप्ताह के बाद पहली बार खेला जाएगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट

वेस्टइंडीज के खिलाफ जो रूट नहीं खेलेंगे पहला टेस्ट मैच, यह खिलाड़ी होगा कप्तान

वेस्टइंडीज के खिलाफ जो रूट नहीं खेलेंगे पहला टेस्ट मैच, यह खिलाड़ी होगा कप्तान
कोरोना वायरस के इस संकट में क्रिकेट प्रशंसकों के लिए निश्चित रूप से यह एक राहत की खबर है. वेस्टइंडीज के खिलाड़ी इंग्लैंड में बायो-सिक्योर एनवायरमेंट में रहेंगे. साथ ही मार्च के दूसरे सप्ताह के बाद ये पहला मौका होगा, जब कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा.

इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के बाद पाकिस्तान की टीम के साथ भी 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. पाकिस्तान की टीम इस दौरे के लिए इंग्लैंड भी पहुंच चुकी है.

जो रूट नहीं खेलेंगे पहला टेस्ट मैच



इंग्लैंड टीम के नियमित कप्तान जो रूट पहला टेस्ट नहीं खेलेंगे, क्योंकि उनके दूसरे बेटे के जन्म के बाद उन्हें सात दिन सेल्फ आइसोलेशन में रहना होगा.

जो रूट का ना खेलना इंग्लैंड की टीम के लिए एक बड़ा झटका होगा. वह वर्तमान समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं. इन्ही की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम साउथ अफ्रीका को उन्ही की धरती पर 3-1 से टेस्ट सीरीज हराने में कामयाब रही थी.

बेन स्टोक्स करेंगे कप्तानी



जो रूट की जगह बेन स्टोक्स पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड टीम की कप्तानी करेंगे. ऐसा पहली बार होगा, जब बेन स्टोक्स इंग्लैंड की टीम की कप्तानी करेंगे.
बता दें, कि बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड को विश्व कप 2019 जीताने में अहम भूमिका निभाई थी. इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के फिटनेस की भी जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है. वह वर्तमान समय के सबसे फिट क्रिकेटरों में से एक है. वह तीनों विभाग में प्रदर्शन करते हैं.

Post a Comment

0 Comments