
आजकल इंसान किसी ना किसी काम से चारों तरफ से घिरा हुआ है। इन सब के चलते जीवन में तनाव का होना तो आम बात है, लेकिन कभी-कभी ये तनाव कई बीमारियों की वजह भी बन जाता है। तनाव काफी घातक साबित हो सकता है। अगर हम रोजमर्रा की जिंदगी में अपने लिए कुछ वक्त निकाले तो इस तनाव से छुटकारा पा सकते हैं
तनाव से छुटकारा पाने के उपाय:
# नींद: नींद पूरी ना होना भी तनाव का एक कारण हो सकता है। एक वयस्क को सात से नौ घंटे की नींद की जरूरत पड़ती है। तनाव कम करने के लिए पूरी नींद लेना बेहद जरूरी होता है।
# एक्सरसाइज़: जॉगिंग, कसरत और साइक्लिंग तनाव को दूर रखने में मददगार साबित होते हैं। कसरत करने से तंत्रिका तंत्र यानि नर्वस सिस्टम एंडॉर्फिन छोड़ता है, जो आपको खुशी और स्फूर्ति का एहसास कराता है।
# संगीत सुनना: तनाव कम करने के लिए अपनी पसंद का संगीत सुनना भी इच्छा उपाय है। पसंदीदा संगीत सुनने से आप तनाव से काफी हद तक मुक्ति पा सकते है।
# दौड़ना: तनाव दूर करने के लिए टहलना और दौड़ना भी एक बेहतर उपाय है। क्योंकि इस दौरान आपके शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ जाता है और आप तनावमुक्त हो जाते हैं।
# मेडिटेशन: तनाव से मुक्ति का सबसे आसान तरीका है मेडिटेशन। अगर आप रोजाना कम से कम 30 मिनट मेडिटेशन करें तो तनाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
0 Comments