आज फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, इतने पहुंचे दाम

पेट्रोल-डीजलआज फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, इतने पहुंचे दाम

दिल्ली में आज फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं। पेट्रोल 21 और डीजल 17 पैसे महंगा हुआ है। अब पेट्रोल 80.13 और डीजल 80.19 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

 गौरतलब है कि दिल्ली में डीजल का दाम अब पेट्रोल से भी आगे निकल गया है। लोग दामों में बढ़ोतरी का विरोध भी कर रहे हैं।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

कैसे तय होती है तेल की कीमत?

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं।

वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है। 

Post a Comment

0 Comments