पति की डांट-फटकार से छुब्ध तीन बच्चों की मां ने फांसी लगाकर की खुदकुशी ।



उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद मे भदोही कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रामापुर बंदीपट्टी गांव में तीन बच्चों की मां ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।महिला ने बच्चों के सोने के बाद और एक पुत्री संग बाहर निकले पति की नामौजूदगी में यह कदम उठाया।महिला के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के रामापुर -बंदीपट्टी नामक गांव में रहने वाली 30 वर्षीय अर्चना दूबे पति रवि उपाध्याय की गृहिणी थी। वह अपने तीन बच्चों और पति के साथ रहती थी।

मंगलवार को देरशाम बच्चों और पति को खाने खिलाने के बाद अपनी 5 वर्षीय पुत्री परी और पति के नामौजूदगी में पंखे के कुंडे मे साड़ी से फंदा लगाकर उसने फांसी लगा ली। देर शाम के बाद पति रवि उपाध्याय आपनी 5 वर्षीय बड़ी पुत्री परी के साथ वापस घर लौटा तो कमरे अंदर पत्नी का शव झूलता देखकर उसकी चीख निकल पड़ी।शोर -शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो पुलिस को सूचना दी।

खुदकुशी करने का कारणों का पति ने पत्नी द्वारा पुत्री की पिटाई करना बताया है।मृतक अर्चना के तीन बच्चों में बड़ी पुत्री परी 5 वर्ष , परिधि 3 वर्ष और 9 माह.की आबोध बालिका पल्लवी बताया गया है। घटना की वजह पति पत्नी के बीच बच्चों के विवाद को लेकर पति द्वारा पत्नी को फटकार बताया गया है।अर्चना की शादी बीते 22जून 2012 को औराई थानाक्षेत्र के रामापुर-बंदीपट्टी नामक गाँव की बताई गई है।

बिलख रहे तीनों मासूम

खुदकुशी करने वाली महिला ने बच्चों के सोने के बाद और पति के घर से बाहर जाने के बाद यह कदम उठाया। रवि की शादी 22 जून 2012 में औराई थाना क्षेत्र के मटकी पुर नामक गांव नि्वसिनी अर्चना के साथ हुई थी । जिसमें तीन मासूम बच्चों में परी 5 वर्ष ,परिधि 3 वर्ष , और एक 9 माह की मासूम बालिका पल्लवी के सर से मां का साया उठ गया है । तीनों मां को पुकार कर बिलख रहे हैं। गांव में मातम सा छाया हुआ है।

Post a Comment

0 Comments