
आज भी लड़का आधी रात को घर आए तो सही लेकिन लड़की रात को देर से आए तो उसे अजीबोगरीब निगाहों से देखा जाता है।
जैसे वह बहुत ही बिगड़ैल है, अपनी मनमर्जी की मालिक है आदि।
१ लड़की की उम्र ज्यादा होने पर लोगों के दिमाग में पहली बात यहीं आती हैं कि क्या लड़की का चरित्र ठीक है? लड़की में ही कोई कमी होगी जो उसे कोई अभी तक पसंद नहीं कर रहा।
२ अगर वह अलग घर में रह रही हैं तो सोचते हैं कि इसकी किसी से बनती नहीं होगी। करियर बनाने के लिए भला इसे अकेले रहने की क्या जरूरत।
३ लोगों को लगता है कि अकेली रहने वाली लड़कियां आलसी होती है। शादी के झंझटों से बचना चाहती है इसलिए अकेले रह रही है।
४ अगर अकेली लड़की कोई फ्लैट लेकर अकेली रह रही है और रात को अपने किसी काम की वजह से देरी से पहुंचती है तो लोग उसके बारे में ऊट-पटांग बातें बनाने लगते हैं। जैसे इतनी रात को यह कौन सी ड्यूटी से आती है।
५ कुछ लोगों का अकेली लड़कियों के बारे में मानना होता हैं कि शायद वह घर में लड़ाई-झगड़ा करके अकेले में रह रही हैं।
६ अगर कोई लड़की किसी लड़के के साथ फ्लैट शेयर करती है तो लोग उस लड़की के बारे में गलत अवधारणा बना लेते हैं।
0 Comments