जरा सी बरसात ने खोली नगर की सफाई व्यवस्था की पोल नौनिहालगंज मार्केट में भरा पानी

जरा सी बरसात ने खोली नगर की सफाई व्यवस्था की पोल नौनिहालगंज मार्केट में भरा पानी

बांगरमऊ-उन्नाव। नगर की नौनिहालगंज मार्केट में जरा सी बारिश से बाजार में भरा पानी गया, जबकि बरसात के पहले नाला सफाई का कार्यक्रम चला था। नाला सफाई होने के बावजूद इस बाजार में भरे पानी से लोगों का आना जाना मुश्किल हो गया है और लोग कीचड़ से निकलने को लोग मजबूर हैं।नगर की सबसे बड़ी मार्केट नौनिहालगंज में इस कदर पानी भरा है कि लोगों को निकलने में बहुत ही परेशानी हो रही है

जबकि दूसरी और नगर पालिका परिषद द्वारा बरसात के पहले नाला सफाई का कार्य हो चुका है, फिर भी जरा सी बारिश में इस मार्केट में इतना पानी भर गया कि लोगों को निकलने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। नगर पालिका परिषद द्वारा लाखों रुपए लगाकर नाला सफाई का कार्य किया गया था फिर भी इस मार्केट में जगह-जगह पानी भरा होने से दुकानदार व आसपास के ग्रामीणों को इस मार्केट से निकलने में बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Post a Comment

0 Comments