क्या आप जानते है आपके भविष्य के बारे में क्या बताती है आपकी अंगुलियां, जानिए

क्या आप जानते है आपके भविष्य के बारे में क्या बताती है आपकी अंगुलियां, जानिए

जी हां, हाथ की उंगलियों के माध्यम से किसी के बारे में काफी रोचक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। हर व्यक्ति के हाथों और उंगलियों की बनावट अलग-अलग होती हैं। इसी आधार पर आप व्यक्ति के हाव-भाव और स्वभाव के बारे में भी आप मालूम कर सकते हैं।

1- हस्‍तरेखाशास्‍त्र के अनुसार अगर क‍िसी की उंगली नोंकदार हो तो ऐसे लोग प्रेम के मामले में बेहद वफादार होते हैं लेकिन ये दूसरों के कार्यों में ज्यादा हस्तक्षेप भी करते हैं। हालांकि ऐसे लोग अपने प्‍यार को हासिल करते ही मानते हैं। ऐसे कपल्स के बीच कितनी भी मुश्किल क्यों न आएं वे किसी भी परिस्थिति में पीछे नहीं हटते।

2- उंगलियों के अग्र भाग का नुकीला होना और उंगलियों में गांठ का न दिखाई देना व्यक्ति के कला और साहित्य के प्रति प्रेम के बारे में दर्शाता है। हालांकि ऐसे लोगों की कार्यक्षमता कम होती है। बताया जाता है कि ऐसे व्यक्ति सौंदर्यप्रेमी, संवेदनशील एवं आदर्शवादी प्रवृत्ति के होते हैं। ऐसे लोग कभी भी अपने आदर्शों को किनारे रख कभी भी किसी की बातों में नहीं होते। ये अफने विचारों पर अटल होते हैं फिर चाहे इनके कार्यों में कितनी ही बाधाएं क्यों न आएं। अंततः ऐसे लोग अपने काम में सफलता भी हासिल करते हैं।

3- पतली उंगलियों वाला व्यक्ति चतुर और नीतिज्ञ होता है। जब्कि छोटी उंगलियों वाला व्यक्ति अधिक समझदार होता है। लेकिन उंगलियों का ज्यादा छोटा होना व्यक्ति के सुस्त और स्वार्थी होने के बारे में बताता है।

Post a Comment

0 Comments