
गुलाबी होंठ हर किसी के चेहरे की ख़ूबसूरती में चार चाँद लगा देते है। लेकिन होंठों की यह सुंदरता धीरे-धीरे कालेपन की पीछे कब छुप जाती है, हमें पता ही नहीं चलता। हममें से कई लोग होंठों के कालेपन से परेशान होते हैं। इसलिए हम आपके के लिए कुछ उपाय ऐसे लेकर आये है यदि आप इन उपायों को अपनाते है तो आपके होंठो का रंग गुलाबी हो जायेगा और आप अपने काले और बदसूरत होंठो से छुटकारा पा सकते है।

होंठो को गुलाबी करने के लिए करें ये उपाय:
गुलाब: गुलाब की पंखुडियों के इस्तेमाल से भी आप अपने होंठो को गुलाबी और मुलायम बना सकते है। गुलाब में कई औषधीय गुण पाए जाते है जिस कारण ये त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते है | आप ऐसा करें गुलाब की पंखुड़ियों को पीसकर उसके अंदर शहद और और गुलाब जल मिलाकर उसका पेस्ट तैयार कर लें | आप दिन में इस पेस्ट को अपने होंठो पर कम से कम 5 - 6 बार लगाए | ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपके होंठो का रंग गुलाबी हो जायेगा |

नींबू: अगर आपके होंठ बहुत ज़्यादा ड्राई और काले है तो इसे ठीक करने के लिए नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू में विटामिन सी और सिट्रिक एसिड पाया जाता है जो की कालेपन को दूर करने में सहायक होता है | नींबू को होंठो पर रगड़ने से होठों का कालापन दूर हो जाता है |

चुकंदर: चुकंदर भी होंठो की सुंदरता के लिए बहुत ही फायदेमंद है। चुकंदर के टुकड़ो को होंठो पर मले। कुछ दिनों तक आप लगातार ऐसा करते रहे बहुत जल्द ही आपके होंठो का रंग गुलाबी और साफ़ सुथरा हो जायेगा।
0 Comments