कटरीना कैफ ने घर की छत पर कराया फोटोशूट, ड्रेस की कीमत जान जाएंगे हैरान

कटरीना कैफ ने घर की छत पर कराया फोटोशूट, ड्रेस की कीमत जान जाएंगे हैरान

कटरीना कैफ स्टाइल के मामले में सबसे आगे हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण भले ही घर से बाहर न जा रही हो लेकिन उनके फोटोशूट होना शुरू हो गए हैं। घर की छत पर लेटेस्ट कराए फोटोशूट में वो गजब की खूबसूरत दिख रही हैं। साथ ही तस्वीर में वो अपना परफेक्ट फिगर फ्लांट करने से भी नहीं चूकी हैं। कलरफुल ड्रेस में तैयार कटरीना का लुक देख सभी दीवाने हो जाएंगे।



दरअसल, कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है जिसमें वो ब्रांड रिबॉक को इंडोर्स करती नजर आ रही हैं। लव इज लव मोटो को इंडोर्स करती कटरीना ने रंग-बिरंगे रिबॉक के शूज पहने है जो यूनीसेक्स हैं। वहीं साथ में पहनी उनकी ड्रेस लाजवाब है। जिसे देख पता चलता है कि कटरीना की च्वॉइस काफी अच्छी है। घर की छत पर कराए फोटोशूट में कटरीना ने बांड ताहिती  की है। हालांकि ये ड्रेस फ्रंट जिप और ट्विल के साथ है लेकिन कटरीना ने इसे बड़े ही स्मार्टली व्हाइट टैंक टॉप के साथ कैरी किया है।

कटरीना की इस ड्रेस की कीमत भी काफी खास है। मेड इन इटली इस खास ड्रेस की कीमत है करीब 66 हजार रुपये। जिसे सुन हैरान होना लाजिमी है। कटरीना ने इस खूबसूरत लुक के साथ मिनिमिल मेकअप और सिंपल हेयर रखा है। जिसे देख कोई भी फैन हो सकता है। वहीं कटरीना के इस कलरफुल रिबॉक के जूते भी खास हैं। इन यूनीसेक्स जूतों की कीमत है करीब 7 हजार रुपये है।

Post a Comment

0 Comments