ड्यूटी से लौट रहे युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली: ड्यूटी से लौट रहे युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली के मंगोल पुरी में एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है. ये घटना मंगलवार रात की है. वारदात को अंजाम अज्ञात बदमाशों ने दिया. मृतक मंगोल पुरी इलाके का ही रहना वाला है. मृतक से किसी तरह की कोई लूटपाट नहीं हुई. पुलिस को शक है कि हत्या की वजह आपसी रंजिश हो सकती है.

मंगोल पुरी वाई ब्लॉक में मंगलवार रात करीब 10 बजे के आसपास अज्ञात बदमाशों ने 32 वर्षीय युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. चश्मदीद के अनुसार, मंगोल पुरी गांव के साथ वाई ब्लॉक से सटी सड़क पर एक साइकिल सवार युवक सड़क किनारे खड़ा था. उसे देखने पर लग रहा था कि वो नशे की हालत में है.

बाइक सवार चश्मदीद युवक ने अपनी बाइक रोकी तो देखा कि युवक घायल है और उसके जांघो से बहुत खून निकल रहा है. उसने तुरंत घायल के पैरों पर अपना गमछा बांधा और पुलिस को कई बार कॉल की.

Post a Comment

0 Comments