जीवन में उन्नति के लिए वास्तु वाइब्स का हो उचित प्रबंघन

जीवन में उन्नति के लिए वास्तु वाइब्स का हो उचित प्रबंघन

करियर की दृष्टि से कार्यालय के रंगों का चयन हल्के रंग का हो, तो अच्छा है, ऐसे में जब व्यक्ति काम करता है, तो स्वयं में बहुत हल्का और ऊर्जावान महसूस करता है। हां कहीं न कहीं गहरे रंग सिर्फ कुछ समय के लिए अच्छे लगते हैं। इसके अलावा कार्यालय में पॉजिटिव वाइब्स के लिए और कैसे-कैसे विकल्प चुनें, जानें यहां...

1. जीवन में अच्छे और बेहतर अवसरों के लिए कार्यालय या घर में नीली बोतल में मनी प्लांट लगाएं। इसे उत्तर दिशा में लगाना ही सही होगा।

2. अपने कार्यालय में जहां आप बैठते हों, वहां ध्यान दें कि आपकी पीठ दीवार की तरफ हो, तो अच्छा है। अपने केबिन में सकारात्मक संदेश देती पेटिंग्स का चयन करें।

3. कार्यालय का उत्तर और उत्तर पूर्व का कोना साफ-सुथरा हो। यहां किसी भी तरह की कोई अस्त-व्यस्तता न हो। संभव हो तो यहां हर रोज कोई सुगंधित धूपबत्ती जलाएं।

4. ऑफिस में समुद्री नमक रखें, जिससे यहां नकारात्मक वाइब्स न आएं। यहां अगर केबिन के साथ ही टॉयलेट भी है तो ध्यान दें कि इसका दरवाजा हमेशा बंद हो।

5. आप का संबंध अपने बॉस के साथ या अपने साथ काम करने वालों के साथ मधुर बने, इसके लिए ग्रीन अनेतुरिन को अपनी टेबल पर रखें।

6. अगर आप कोई जॉब ढूंढ़ रहे हैं और उसके मिलने में दिक्कत आ रही है, तो अपने घर के उत्तर पूर्व कोने में सकारात्मक प्रेरणादायक विचार लगाएं और इस कोने को पूरी तरह से साफ-सुथरा रखें। अगर आप कार्य के लिए लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं, तो पश्चिम दिशा में काम करें।

7. कार्यालय में सभी के साथ रिश्ते स्थायित्व वाले हों। इसके लिए दक्षिण पश्चिम दिशा में मियन फोनिक्स की फोटो या पोस्टर लगाएं। यहां किसी भी तरह का कोई बेकार का सामान न पड़ा हो। खासतौर पर खराब बिजली के उपकरण यहां न रखे हों।

8. ऑफिस का प्रवेश द्वार अंदर की तरफ खुले और स्वास्तिक बनाएं।

9. अच्छे और बेहतर स्वास्थ्य के लिए नित्य योग ध्यान जरूर करें और अगर आप उत्तर पूर्व दिशा की तरफ करते हैं तो इसके सुपरिणाम आपको जरूर दिखेंगे।




Post a Comment

0 Comments