
कोतवाली पुलिस ज्ञानपुर ने बुद्ववार की शाम कोतवाली के सामने सड़क से गुजरनेके दोरान मास्क न लगाने वाले लगभग दो दर्जन लोगों पर 100-1 00 रुपये का जुर्माना लगाया। इस प्रकार इन लोगों ने पुलिस ने जुर्माना के रूप में कई हजार रुपये की राशि वसूल की। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा हैं, परंतु अनेक लोग अब भी गंभीर नहीं है। उनकी लापरवाही अन्य लोगों को परेशानी बढ़ा रही हैं।
इसलिए सरकार के निर्देशानुसार जिला भदोही में ज्ञानपुर कोतवाली के सामने से सड़क के रास्ते से आ्वागमन करने वाले नागरिकों से मास्क न लगाने का जुर्माना किया। पुलिस सूत्र के अनुसार अनलॉक में मिली छूट के चलते लोग प्रशासन के नियम व शर्तों की पालना को लेकर गंभीर नही दिख रहे। जबकि पुलिस प्रशासन लोगों से कई बार बिना मास्क लगाए सड़कों पर नहीं घूमने की अपील कर चुका है।

इसलिए पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को सख्त आदेश दिए की ऐसे लोगों पर शिकंजा कसा जाए और इन पर कम से कम 100:00 रुपये का जुर्माना करके रसीद दी जाए। वहीं जुर्माना अदा नहीं करने पर मामला दर्ज किया जाए। एसपी के आदेशों की पालन में जिला पुलिस ने पिछले एक सप्ताह में जिला में कई हजारों लोगों के बिना मास्क लगाकर घूमने पर चालान किए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि कुछ लोग कोरोना संक्रमण को लेकर बहुत ज्यादा बेपरवाह है न तो मास्क का प्रयोग रहे हैं और न ही शारीरिक दूरी का। ऐसे में अब आदेश दिए गए है कि बिना मास्क घूमने वाले वाहन चालकों के लगातार चालान करे। ऐसे वाहन चालकों को भी रोके जो मास्क या कपड़े का इस्तेमाल नहीं कर रहे है। लोग जुर्माने से बचने के लिए तरह-तरह के बहाने ढूंढते है कुछ तो पुलिस कर्मी को देखते ही मास्क लगाते हैं।
0 Comments