इंडिया में जुगाड़ की कमी नहीं, वीडियो देख आपको भी होगी हैरानी

इंडिया में जुगाड़ की कमी नहीं, वीडियो देख आपको भी होगी हैरानी

आनंद महिंद्रा इनोवेटिव चीजों के प्रशंसक माने जाते हैं। 65 वर्षीय व्यवसायी अक्सर "जुगाड़" या रचनात्मक हैक के उदाहरणों को साझा करते रहते हैं। अब आनंद महिंद्रा ने एक टिपर ट्रक का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया। जो उनको असुरक्षित लगा और इस जुगाड़ को सबसे क्रेजी बताया।

एक टिपर ट्रक, जिसे डंप ट्रक के रूप में भी जाना जाता है। इस ट्रक में अच्छी चीज यह रहती है कि पीछे से भारी समान को लिफ्ट कर आसानी से उतारा जा सकता है। लेकिन इस वीडियो में कुछ अलग ही दिखाई दिया।  वीडियो में देखा जा सकता है कि जीप के पिछले हिस्से में बहुत सारी लकड़ियां रखी हुई हैं। लकड़ियों को उतारने के लिए तीन लोगों ने जीप को आगे से पकड़ा और उठा दिया। जीप में बैठे ड्राइवर ने गाड़ी को थोड़ा आगे बढ़ाया और लकड़ियां नीचे गिर गईं। 

Post a Comment

0 Comments