बहुचर्चित शराब घाेटाले का मुख्य आरोपी बर्खास्त इंस्पेक्टर जसबीर गिरफ्तार



आखिरकार पुलिस को बहुचर्चित शराब घाेटाले में बड़ी कामयाबी बुधवार को मिली। इस मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी बर्खास्त इंस्पेक्टर जसबीर सिंह काे पुलिस ने काबू कर लिया है। इसके बाद इस मामले में कई बड़े खुलासे संभव है। गाैरतलब है कि लाकडाउन के दौरान सरकारी शराब गाेदाम और मालखानों से कराेड़ों रूपए की शराब गायब कर दी गई थी।

 इसमें खुलासा हुआ था कि तस्कर भूपेंद्र सिंह के साथ मिलकर पुलिस अधिकारियों ने सारा खेल किया है। इसमें पुलिस की एसआईटी अपने स्तर पर जांच कर रही है और सरकार ने एसईटी का गठन कर रखा है।

इस मामले में प्रारंभिक जांच के बाद खरखाैदा के तत्कालीन एसएचओ जसबीर सिंह काे बर्खास्त किया गया था। इसके अलावा दर्जन-भर पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज है। इसमें तस्कर भूपेंद्र सिंह, एक सब-इंस्पेक्टर और हाल ही में आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर गिरफ्तार हो चुके हैं।

 जबकि मुख्य आरोपी जसबीर सिंह फरार चल रहा था। बुधवार को इसे राेहतक से एसआईटी ने काबू कर लिया है। एसआईटी के डीएसपी नरेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि कर दी है।

Post a Comment

0 Comments