धोनी को इस नये लुक में पहचान पाना आपके लिए होगा थोड़ा मुश्किल

धोनी को इस नये लुक में पहचान पाना आपके लिए होगा थोड़ा मुश्किल

एम एस धौनी दूसरे अन्य कई भारतीय क्रिकेटर्स की तरह से सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं रहते हैं। धौनी जब नहीं खेल रहे होते हैं तो उनका पता लगाना भी मुश्किल हो जाता है कि वो कहां पर हैं, लेकिन बीच-बीच में धौनी का अलग-अलग लुक सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। करियर की शुरुआत में अपने लंबे बालों से पहचाने जाने वाले दिग्गज भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी कोरोना वायरस लॉकडाउन के समय में अपने इस नये लुक को लेकर चर्चाओं में हैं। 

धोनी की जो नई फोटो वायरल हो रही है इसमें वो काली दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। इसको उनके एक फैन पेज ने शेयर किया है जिसका नाम 'धोनी रैना टीम' है। अपने लेटेस्ट लुक या तस्वीर में धौनी स्पोर्टिंग ब्लैक बीयर्ड में नजर आ रहे हैं, लेकिन उनके लुक की वजह से उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। अब जरा आप भी धौनी का नया लुक देख लीजिए और उन्हें पहचानने की कोशिश करिए।

Post a Comment

0 Comments