
भारत में आज भी ऐसे कई परिवार हैं, जहां पर लव मैरेज की इजाजत नहीं है। ऐसे में अगर उनका कोई फैमिली मेंबर लव मैरेज के बारे में सोचता है, तो उसके लिए सबसे बड़ी मुश्किल होती है, अपने परिवार को इसके लिए मनाने की। इस स्थिति में कुछ तरीके काफी मददगार साबित हो सकते हैं।
शादी को लेकर इंडियन सोसायटी में समय के साथ काफी बदलाव आ गया है। अब लव मैरेज, अरेंज मैरेज जितनी ही आम होती जा रही है। हालांकि, अभी भी कई परिवार हैं, जहां इस तरह की शादी को इजाजत नहीं मिलती है। अगर आपका परिवार भी उनमें से एक है, तो हम बता रहे हैं कुछ टिप्स, जो शायद आपको अपने पैरंट्स को मनाने में काम आ सकते हैं।
सही टाइम का चुनाव अगर आपको पहले से पता है कि आपके माता-पिता आपके लव मैरेज करने के फैसले को लेकर ऑब्जेक्ट कर सकते हैं, तो बेहतर यही है कि उन्हें इसकी जानकारी देने के लिए सही समय का इंतजार किया जाए। ऐसी सिचुएशन का वेट करें जब आपके पैरंट्स अच्छे मूड में हों और घर के माहौल में भी किसी प्रकार का टेंशन न हो। इस दौरान बातों-बातों में उन्हें बताएं कि आपकी जिंदगी में कोई स्पेशल है, जिसके साथ आप जिंदगी बिताना चाहते हैं।
मदद लें
पैरंट्स को बताने से पहले ऐसे रिश्तेदार की मदद लें, जिसकी आपके माता-पिता की नजरों में इज्जत हो या फिर उसे काफी ज्यादा लाड किया जाता हो। उसके साथ मिलकर तय करें कि आप कैसे इस जानकारी को परिवार के सामने रखेंगे और कैसे उन्हें इसके लिए मनाएंगे। जब बात करने जाएं, तो इस रिश्तेदार को भी साथ में ले जाएं, ताकि बात बिगड़ने पर वह स्थिति को संभालकर आपका पक्ष ले सके।


खुद को मैच्योर साबित करें
यह पॉइंट सबसे ज्यादा अहम है। अगर माता-पिता को यह यकीन नहीं होगा कि उनकी बेटी या बेटा अपने लिए सही निर्णय ले सकते हैं, तो वे कभी भी उनकी पसंद के लिए राजी नहीं होंगे। बेहतर है कि अपने पैरंट्स का विश्वास जीतें और यह साबित करें कि आप मैच्योर पर्सन हैं, जो शादी जैसे रिश्ते को निभाने के लिए तैयार है। ऐसा होगा तभी आपकी बात में माता-पिता को थोड़ा वजन नजर आएगा।
खासियत बताएं
खासियत बताएं
आपने जिसे अपना जीवनसाथी बनाने का निर्णय लिया है, उसके बारे में अपने पैरंट्स को बताएं। जॉब प्रोफाइल से लेकर यह जानकारी शेयर करें कि वह क्यों आपके और परिवार के लिए भी परफेक्ट चॉइस है? अगर आपका कोई ऐसा एक्सपीरियंस हो, जिसमें आप किसी मुश्किल समय से गुजर रहे हों और उस दौरान आपके लव्ड वन ने आपका साथ दिया हो, तो उसे शेयर करना न भूलें। यह इंसिडेंट पैरंट्स को यह समझने में मदद करेगा कि आपने जिसे चुना है, वह हर स्थिति में आपके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।


धैर्य रखे
यह उम्मीद न करें कि आपके पैरंट्स आपके कहते ही चीजों के लिए राजी हो जाएंगे। इस स्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना बेहद जरूरी है। अगर वे इनकार कर दें, तो नॉर्मल रिऐक्ट करते रहें और इसी मूड को बनाए रखते हुए समय-समय पर उनसे पूछें जरूर 'क्या आपकी शादी के बारे में राय बदली?' अगर आप बगावती तेवर दिखाएंगे, तब आपके पैरंट्स भले ही दबाव के कारण राजी हो जाएं, लेकिन शादी के बाद उनके लिए आपके जीवनसाथी को स्वीकार कर पाना काफी मुश्किल होगा, जो पार्टनर के लिए अच्छा नहीं रहेगा।
0 Comments