26 जून राशिफल : नाजुक रिश्तों में पड़ सकती है दरार, बन रहा है धन का योग, जानें कैसा बीतेगा आपका दिन

26 जून राशिफल : नाजुक रिश्तों में पड़ सकती है दरार, बन रहा है धन का योग, जानें कैसा बीतेगा आपका दिन

मेष (Aries) : आज अपने दोस्त से बहुत लंबे समय बाद मिलने का ख्याल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है।

क्या न करें- आज आपके प्रिय और आपके बीच दरार पड़ सकती है, इसलिए गलतफहमी से बचें।

वृष (Taurus) : आज नया आर्थिक करार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ आएगा।

क्या न करें- आज आपके बॉस किसी भी मामले में दिलचस्पी नहीं जाहिर करेंगे, अत: विवाद से बचें।

मिथुन (Gemini) : आज का दिन बहुत ही बेहतर है। आपके जीवनसाथी का मिजाज आज बढिय़ा रहेगा।

क्या न करें- कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना ना भूलें।

कर्क (Cancer) : आज खर्चों में इजाफा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी।

क्या न करें- आज कोशिश करें कि किसी प्रकार का जोखिम ना उठाएं।

सिंह (Leo) : आज चीजें आपकी इच्छा के मुताबिक चलेंगी, लेकिन अपने पार्टनर के साथ आप अच्छा समय गुजारेंगे।

क्या न करें- आज बिना समझे-बूझे किसी कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर ना करें।

कन्या (Virgo) : आज ऐसी जानकारियों को उजागर न करें, जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों।

क्या न करें- आज अपने किसी पुराने सगे या संबंधी से किसी बात पर बहस करने से बचें।

तुला (Libra) : आज आप अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फंसे इंसान की मदद करने के लिए करेंगे।

क्या न करें- आज सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है, अत: यात्रा ना करें और अगर करनी भी पड़े तो विशेष अहतियात बरतें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज दफ्तर में स्नेह का माहौल बना रहेगा। किसी काम को लेकर कलीग्स से प्रोत्साहन मिलेगा। कोई लंबा खिंच रहा प्रोजेक्ट आज पूरा होगा।

क्या न करें- आज पैसे खर्च करते समय असावधानी ना बरतें।

धनु (Sagittarius) : आज आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता मानसिक दबाव पैदा कर सकती है।

क्या न करें- आज खुद के बारे में ज्यादा चिंता ना करें।

मकर (Capricorn) : आज अपनी बातचीत में मौलिकता रखें, क्योंकि किसी भी तरह का बनावटीपन आपको फायदा नहीं पहुंचाएगा।

क्या न करें- आज कोई आपकी छवि को धूमिल कर सकता है, अत: असावधानी ना बरतें।

कुंभ (Aquarius) : आज आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं। आपको आपके मित्रों का साथ मिलेगा।

क्या न करें- आज आप परेशानियों को खुद पर हावी ना होने दें।

मीन (Pisces) : आज आपका चुंबकीय और जिन्दादिल व्यक्तित्व आपको सबके आकर्षण का केन्द्र बना देगा।

क्या न करें- आज किसी समस्या को हल्के में ना लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

Post a Comment

0 Comments