
1- मेष राशि
जीवन के नए पड़ाव की शुरुआत करने का समय है. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा. परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा.
2- वृष राशि
भविष्य से जुड़ी नई प्लानिंग आप कर पाएंगे. विदेश से जुड़े कार्य सफल रहेंगे. जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई अहम फैसला ले सकते हैं.
3- मिथुन राशि
मानसिक तनाव और छोटी परेशानियों आपको घेरकर रखेंगी. पार्टनर की किसी बात को लेकर आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं.
4- कर्क राशि
मित्रता आपकी प्रगाढ़ रहेंगी और घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा. किसी शुभ समाचार का इंतज़ार कर रहे थे तो आज वो आपको मिलेगा.
5- सिंह राशि
संस्थान से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय ले पाएंगे. पूजा-पाठ से जुड़ी चीज़ों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा. परिजनों का भरपूर प्रेम मिलेगा.
6- कन्या राशि
एक अच्छा प्रस्ताव आपके दिन को बेहतर बनाएगा. परिवार से कोई ऐसी ख़बर मिलेगी जिससे आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी.
7- तुला राशि
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. संतान सुख प्राप्त होने के योग हैं. भविष्य से जुड़े तमाम कार्य करने की प्लानिंग करेंगे.
8- वृश्चिक राशि
किसी संबंध को लेकर मन में हताशा या विश्वासघात जैसा भाव आएगा. परिजनों का सहयोग मिलेगा और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा.
9- धनु राशि
अधूरे कार्य पूरे करने के लिए आज का दिन आपका सफल रहेगा. जीवनसाथी द्वारा आपके कार्यों को सराहा जाएगा.
10- मकर राशि
अग्नि के प्रयोग में सावधानी बरतें. क्रोध पर नियंत्रण रखने से संबंधों में सुधार होगा. परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा.
11- कुम्भ राशि
आज के दिन आपके अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं. जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा. संतान सुख प्राप्त होगा.
12- मीन राशि
मनचाही इच्छाओं की पूर्ति होगी. मन में एक अलग संतुष्टि बनी रहेगी. परिजनों के साथ बहुत ख़ूबसूरत तालमेल बना रहेगा.
0 Comments