विराट से भी बड़ा ये का टी20 बल्लेबाज, बचपन में उठाता था कचरा, जानें इस क्रिकेटर के बारें में

विराट से भी बड़ा ये का टी20 बल्लेबाज, बचपन में उठाता था कचरा, जानें इस क्रिकेटर के बारें में

विराट से भी बड़ा ये का टी20 बल्लेबाज, बचपन में उठाता था कचरा, जानें इस क्रिकेटर के बारें में
नई दिल्ली. हर सफल शख्स के पीछे के अतीत को जानकार लोग हैरान रह जातें है। वेस्टइंडीज के ऐसे बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) क्रिस गेल आज बेहद खास लाइफ जीते हैं।

बताया जाता है कि कभी क्रिस कचरा उठाते थे। लेकिन आज के समय में उनके बल्लेबाजी से लाखों फैन्स है। वही खिलाड़ी बचपन में इतना गरीब था कि उसे खाना खाने के लिए चोरी तक करनी पड़ी। क्रिस गेल ने पेट पालने के लिए कचरा तक उठाया और उनकी मां सड़क पर मूंगफली बेचती थी।

आज क्रिस गेल (Chris Gayle) जमैका की राजधानी किंग्सटन में एक आलीशान घर के मालिक हैं। उनके पास कई कार हैं, वो करोड़पति हैं लेकिन उनका बचपन इतनी गरीबी में बीता, जिसका अंदाजा तक लगाना फैंस के लिए मुश्किल है। क्रिस गेल का जन्म एक बेहद ही गरीब परिवार में हुआ उनकी मां मूंगफली बेचा करती थीं।

क्रिस गेल का पूरा परिवार एक कच्ची झोपड़ी में रहता था। गरीबी के चलते गेल अपनी पढ़ाई तक पूरी नहीं कर पाए। वो 10वीं क्लास तक ही पढ़े क्योंकि उनके माता-पिता के पास स्कूल फीस भरने के लिए पैसे नहीं थे। गेल ने बताया कि उन्हें अपना पेट पालने के लिए सड़क पर कचरा तक बीनना पड़ा। वो प्लास्टिक की बोतल उठाते थे और उन्हें बेचते थे।

पेट भरने के लिए की चोरी

क्रिस गेल ने एक साक्षात्कार में बताया था, कि एक बार उन्हें बहुत भूख लगी और घर पर खाने के लिए कुछ नहीं था। उनकी जेब में पैसे नहीं थे तो उन्हें पेट भरने के लिए चोरी तक करनी पड़ी। गेल अपने बचपन की कहानी बताते हुए उस इंटरव्यू में रो पड़े थे. गेल ने बताया कि अगर वो क्रिकेट नहीं खेलते तो उनकी जिंदगी आज भी सड़कों पर ही कटती।

दरअसल आप को बता दे कि क्रिस गेल ने 1998/99 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया और साल 1999 में ही उन्होंने वेस्टइंडीज की टीम में जगह बना ली।

क्रिस गेल का करियर

गेल ने टी20 क्रिकेट में 13 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं और उनके बल्ले से 22 शतक निकले हैं।
गेल ने टी20 क्रिकेट में 978 छक्के लगाए हैं।
गेल ने 103 टेस्ट में 42 से ज्यादा की औसत से 7214 रन भी बनाए हैं।
वनडे में उनके बल्ले से 25 शतकों की मदद से 10,480 रन निकले हैं।
क्रिस गेल वनडे में दोहरा शतक लगाने का कारनामा भी कर चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments