16 साल की टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ मर्डर या सुसाइड? परिवारवालों ने किया बड़ा खुलासा

16 साल की टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ मर्डर या सुसाइड? परिवारवालों ने किया बड़ा खुलासा

इन दिनों देश काफी बुरे दौर से गुजर रहा है। ऐसे में मनोंरजन जगत की तरफ एक के बाद एक कई बड़ी बुरी खबरें सामने आती रही थीं। बीते कुछ दिनों में देश ने एक नहीं बल्कि कई शानदार अभिनेताओं को खो दिया है। अब इस बीच महज 16 साल की टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ बुधवार की रात फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सिया की मौत की खबरों ने सबको हैरान और परेशान कर दिया है। सिया एक टिकटॉक स्टार थी। उनके 1 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सिया के सुसाइड को लेकर उनके परिवार की तरफ से एक बड़ा खुलासा किया गया है।



दिल्ली के गीता कॉलोनी में रहने वाली सिया कक्कड़ अपने परिवार के साथ ही रहती थीं। उन्हें वीडियोज बनाना का काफी शौक था। वह अक्सर टिकटॉक पर वीडियोज बनाया करती थीं। जिन्हें वह इंस्टाग्राम पर भी शेयर करती थीं। कुछ समय पहले उन्होंने एक पंजाबी गाने में डांस करते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था। ऐसा बताया जा रहा है तब से ही सिया को धमकी मिलने लगी थी। परिवार वालों का कहना है कि हमेशा कि तरह ही सिया नॉर्मल लग रही थीं। सुसाइड से एक दिन पहले ही उन्होंने अपने मैनेजर से भी बात की थी। सिया को देख कर लग ही नहीं रहा था कि वह किसी परेशानी में हैं यह फिर उन्हें कोई दिक्कत है।




परिवार के सूत्रों का कहना है कि सिया को अक्सर टिक टॉक वीडियो बनाने पर धमकियां मिलती रहती थीं। जिसकी वजह से वह थोड़ी परेशान हो जाया करती थीं। लेकिन सिया के सुसाइड के पीछे का स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आ पाया है। पुलिस जांच में जुट चुकी है। बता दें कुछ दिनों पहले ही बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने भी मुंबई स्थित घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। उनके सुसाइड से कई सवाल पीछे छुट गए हैं। जिन्हें सुलझाना काफी मुश्किल होता जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments