
स्त्रियों के पास अकसर समय की कमी होती है। लेकिन अभी फिलहाल उनके पास इतना वक्त है कि वो चाहें तो उसमें अपनी डाइट से लेकर एक्सरसाइज तक पर फोकस कर सकती हैं। तो ऐसे दें फिटनेस पर ध्यान।
1. योगा न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है। अष्टांग योग से पावर योगा तक की प्रैक्टिस आप घर में कर हेल्दी रह सकती हैं।
2. पिलेटीज स्त्रियों में लोकप्रिय व्यायाम है। इसके जरिए मसल्स स्ट्रेंथनिंग व स्ट्रेचिंग होती है।
3. ताइ-चाइ एक चाइनीज सिस्टम है, जिससे संतुलन व सुकून मिलता है। यह स्त्रियों के लिए बेहतर एक्सरसाइज है।
4. स्विमिंग आती है तो गर्मियों में तरोताजा रहने और बॉडी को शेप में रखने के लिए यह बेहतरीन उपाय है। टीनएजर्स के लिए तो यह बहुत जरूरी एक्सरसाइज है।
5. बैली डांसिंग और जुंबा भी हाल के दिनों में काफी पॉपुलर हो रहे हैं। फन-मस्ती के साथ ही इससे शरीर में जमा हो रहे अतिरिक्त फैट भी घटता है।
6. अगर कुछ और नहीं कर सकतीं तो ब्रिस्क वॉक बेस्ट है। इससे वेट मैनेजमेंट में मदद मिलती है और इससे शरीर को कोई नुकसान भी नहीं होता।
7. जिमिंग बहुत कारगर है, लेकिन इसे किसी कुशल इंस्ट्रक्टर की देखरेख में ही किया जाना चाहिए। पहली बार जिम जाने वाली स्त्रियों को ध्यान रखना चाहिए कि वे हलकी-फुलकी एक्सरसाइज ही करें।
कूल मंत्र
1. गर्मी में रोज कम से कम तीन लीटर पानी पिएं। एक्सरसाइज या फिजिकल एक्टिविटी से पहले और बाद में भी पानी या लिक्विड पदार्थ लें।
जानें, डाइबिटीज के मरीजों को क्यों रहता है हड्डी टूटने का सबसे ज्यादा खतरा
जानें, डाइबिटीज के मरीजों को क्यों रहता है हड्डी टूटने का सबसे ज्यादा खतरा
2. डाइट में सूप, सैलेड और फ्रूट्स बढाएं। खाना कम मसालेदार व हलका हो।
3. सफाई का पूरा ध्यान रखें। इस मौसम में पानी-जनित बीमारियां फैलती हैं। हाथों को साफ करते रहें। देर तक कटे फल न खाएं, बाहर खाने से परहेज करें।
क्या न करें
1. फल व सब्जी का जूस एक साथ न पिएं। इनमें कम से कम 3-4 घंटे का अंतराल रखें।
वजन कम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
वजन कम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2. एक साथ तीन से अधिक फलों का जूस मिक्स करके न पिएं।
3. डिब्बाबंद या केन वाले जूस से बचें। घर में जूस बना रहे हों तो उसमें बर्फ या ऊपर से चीनी न मिलाएं ताकि अतिरिक्त कैलरी से बच सकें।
0 Comments