भारतीय रेलवे ने जारी किया सकुर्लर,1 जुलाई से 12 अगस्त तक की यात्रा टिकटों का देगा रिफंड

भारतीय रेलवे ने जारी किया सकुर्लर,1 जुलाई से 12 अगस्त तक की यात्रा टिकटों का देगा रिफंड

देश में लॉकडाउन लागू होने पर भारतीय रेल की नियमित टाइम टेबल गाडियों का चलना बंद कर दिया गया था एवं बाद में इन गाडियों में टिकट की बुकिंग भी 14 अप्रैल से बंद कर दी गई थी। लेकिन 120 दिन की एडवांस टिकट बुकिंग सुविधा के चलते 12 अगस्त तक की गाडियों में बुकिंग हो चुकी थी।

इससे पहले भी रिफंड कर हो चुके हैं पैसे

भारतीय रेल इनमें से पहले 30 जून तक की नियमित टाइम टेबल गाडियों को कैंसिल कर टिकटों की राशि रिफंड की गई थी। अब बाकी 1 जुलाई से 12 अगस्त तक की समय सारिणी (टाइम टैबल्ड) गाडियों की राशि रिफंड करने जा रहा है। लिहाजा, जिन यात्रियों ने 12 अगस्त तक की टिकटें खरीद रखी हैं, वह अपना टिकट कैंसिल करते हुए रिफंड ले लें।

इन गाडियों पर नहीं पड़ेगा कोई असर

पुराने टाइम टेबल के अनुसार चलने वाली नियमित गाडिय़ों को कोविड की वजह से वर्तमान स्थिति में चलाना संभव नहीं है। इसलिए इन नियमित गाडिय़ों में 14 अप्रैल से पहले बुक की गयी सभी टिकटों को कैंसिल कर टिकटों की राशि रिफंड की जा रही है।रेलवे के इस निर्णय से वर्तमान में चलने वाली स्पेशल यात्री गाडिय़ों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लॉकडाउन के पश्चात भारतीय रेल द्वारा जो 115 जोड़ी स्पेशल यात्री गाडियां शुरू की गई हैं, वे चलती रहेंगी।

जुलाई माह में परिस्थितियों का आकलन करने के पश्चात और भी स्पेशल यात्री गाडिय़ों को चलाने का निर्णय लिया जा सकता है। रेल मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक रेलवे भविष्य में परिस्थितियों को नजर में रखते हुए नियमित समय सारिणी गाडियों को चलाने पर फैसला लेगा। वर्तमान में 15 जोड़ी स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस एवं 200 अन्य प्रमुख ट्रेनें चल रही हैं।

Post a Comment

0 Comments